सिंगल क्लिक से जिले के 114 हितग्राहियों को 2.66 करोड़ रूपये की राशि का वितरण

शाजापुर
—–
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग में सिंगल क्लिक से ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना’ अंतर्गत 10,236 श्रमिक परिवारों को ₹225 करोड़ की अनुग्रह राशि का अंतरण किया गया। इस योजना में शाजापुर जिले के 114 हितग्राहियों को 2.66 करोड़ रूपये की राशि का वितरण भी शामिल है। शाजापुर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत मृत्यु की दशा में अनुग्रह भुगतान योजना सामान्य मृत्यु एवं दुर्घटना मृत्यु के स्वीकृति पश्चात् ई.पी.ओ. हस्ताक्षर किये गये दुर्घटना मृत्यु के 19 प्रकरणों में एवं सामान्य मृत्यु के 95 प्रकरणों में राशि 2 करोड 66 लाख रूपए वन क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शाजापुर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीइओ श्री संतोष टैगोर एवं प्रभारी श्रम पदाधिकारी श्री आरएस चौहान सहित संबल हितग्राही मौजूद थे। कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबल हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Department of Labour, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh #SambalYojna_MP #संबल_योजना_MP
#shajapur #शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |