सुनेरा टीआई भरत सिंहः किरार ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सुनेरा भरतसिह किरार द्वारा थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 166/23 धारा 323,294,506,327,34, भादवी ईजाफा धारा 325 भादवी व 3 (1) (द), 3(1) (घ), 3(2)va sc st act मे फरीयादी रोडू पिता गोकुल सिंह जाति बलाई नि. पनवाड़ी सुनेरा द्वारा थाना सुनेरा पर रिपोर्ट कि थी की दिनाकं 30.07.2024 आरोपी गोलू व नटवर द्वारा शराब पीने के लिये रुपये मांगने व न देने पर फरियादी से जाति सुचक गालीया देकर लकड़ी के डंडे से मारपीट कर फरार हो गये थे जिस पर एक आरोपी गोलु पिता नटवर को दिनांक 16.06.24 को गिरफ्तारी किया गया था व अन्य आरोपी नटवर करीबन एक वर्ष से फरार चल रहा था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। नटवर पिता एलकारसिह राजपूत निवासी पनवाडी को पकडने हेतु एक टीम गठीत की गई थी। दिनांक 02/12/2024 को थाना सुनेरा द्वारा इंदौर से राउंडअप किया गया जिसे माननीय न्यायालय में जल्द ही पेश किया जायेगा।
उक्त सराहनीय कार्य में निरी भरतसिह किरार थाना प्रभारी सुनेरा, उनि. रतनलाल
चौहान, प्रआर. 196 सुधीर यादव, आर. 496 अखिलेश भण्डारी, आर. 349 अरुण यादव की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :