हुसैन ने राहुल बनकर लड़की को फंसाया, फिर शादी से मुकरा, जब तक सच्चाई पता चली कर चुका था ये कांड

शादी वाली साइटों पर अक्सर ठगी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. स्कूटर भोले-भाले लोगों को टारगेट बनाकर उनसे पैसे ठग लेते हैं. हालांकि मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जबलपुर में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के साथ मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती की और होटल में बुलाकर उसका रेप कर दिया. जानकारी के मुताबिक लड़की ने जिस लड़के को राहुल समझकर शादी तय की थी, उसका असली नाम मोहम्मद हुसैन निकला.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेट्रोमोनियल साइट पर मोहम्मद हुसैन ने राहुल नाम से अपनी प्रोफाइल बना रखी थी और वो हिंदू लड़कियों से बात करता था. इसी दौरान हुसैन की जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू लड़की से बातचीत होने लगी. पुलिस ने बताया कि मोहम्मद हुसैन और लड़की की दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले हुई थी.

युवती के साथ किया रेप

पुलिस ने बताया कि हुसैन ने लड़की को इस साल 22 सिंतबर को शादी का झांसा देकर होटल में मिलने के लिए बुलाया था, वहां उसने युवती के साथ रेप किया. पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले भी हुसैन ने पीड़िता को मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया था, जहां दोनों ने शादी को लेकर बातचीत की थी और रिश्ता पक्का कर लिया. इसके बाद फिर उसने पीड़िता से मिलने के लिए उसे होटल बुलाया था, जहां उसने उसका रेप किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया. साथ ही लड़की को उसका वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी.

मेट्रोमोनियल साइट को भेजा नोटिस

पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मेट्रोमोनियल साइट को नोटिस भेजा गया है, जिसमें फेक सवाल पूछा गया है. साइट से सवाल पूछा कि बगैर वेरिफिकेशन के कोई इतनी आसानी से फेक प्रोफाइल कैसे बना सकता है? साथ ही धमकी से परेशान युवती की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |