बांग्लादेश में हालात बेकाबू, चिन्मय दास की सुनवाई से पहले वकील पर हमला, ICU में भर्ती

इस समय बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा देखी जा रही है. हाल ही में देश में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसी के बाद से देश में उनकी रिहाई को लेकर मांग उठ रही है. आज 3 दिसंबर को उनकी जमानत को लेकर सुनवाई होनी है. इसी बीच अब इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधाराम दास ने सोमवार को दावा किया कि चिन्मय दास का केस लड़ने वाले वकील रमन रॉय पर बुरी तरह से हमला किया गया और वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.

राधाराम दास के मुताबिक, रॉय की एक ही गलती है जिसकी वजह से उन पर हमला हुआ वो यह है कि वो प्रभु चिन्मय का केस लड़ रहे हैं. साथ ही राधाराम दास ने बताया कि इस्लाम धर्म के कट्टरपंथियों ने वकील के घर में तोड़फोड़ की. कोलकाता के इस्कॉन के प्रवक्ता ने बताया कि वकील रॉय इस हमले में बुरी तरह घायल हुए हैं और वो फिलहाल ICU में हैं और जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विवाद के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: बांके बिहारी के किए दर्शन, ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर किया प्रणाम     |     रतलाम में भूमिपूजन समारोह के बाद आपस में भिड़े भाजपा नेता: ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार को सार्वजनिक रूप से मारा थप्पड़, एफआईआर दर्ज     |     कटनी की बरही नगर परिषद में सियासी उलटफेर: सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस पार्षदों में से चार अचानक बैठक में हुए शामिल     |     राजस्थान के रतनपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना     |     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद करेगी कांग्रेस: वोट चोरी और संविधान संरक्षण को लेकर छेड़ेगी जंग     |     बालाघाट के चर्चित रियांश चौहान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश: प्रेमिका के पिता और भाई ने 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या     |     मध्य प्रदेश के रायसेन में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: वीडियो कॉल कर प्रताड़ित करने वाले तीन युवकों पर शिकंजा12     |     बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला शव, मां ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका     |     जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के बाद उड़ाई दान पेटी और मूर्तियां     |     बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक बच्चे और 12 वयस्क जिला अस्पताल में भर्ती     |