इंदौर में थाना प्रभारी के साथ डिजिटल अरेस्ट का प्रयास, सूझबूझ दिखाते हुए धोखेबाजों के मंसूबे किए नाकाम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के परदेशीपुरा थाने के थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के साथ धोखेबाजों ने डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया है। हालांकि, थाना प्रभारी की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने इस धोखाधड़ी के प्रयास को नाकाम कर दिया और अपराधियों के मंसूबे विफल हो गए। यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने फोन के माध्यम से थाना प्रभारी से संपर्क किया और उन्हें पुलिस अधिकारी होने के नाम पर धोखाधड़ी के जरिए फंसाने की कोशिश की। जिसमें थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के बताया की उनको फोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया और उनसे यह दावा किया कि वह किसी मामले में फंसे हुए हैं।

जिसमें फोन कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी बताते हुए पंकज द्विवेदी को गंभीर परिणामों से डराया।हालांकि, पंकज द्विवेदी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने तुरंत धोखेबाज का फोन काट दिया। जिसमें थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार की धोखाधड़ी के प्रयास उनके साथ 7 बार हो चुके हैं।

जिसमें ऐसे मामलों से सावधान रहना बेहद जरूरी है, और किसी भी प्रकार के कॉल या मैसेज पर बिना पुष्टि किए किसी भी प्रकार की जानकारी या पैसे की लेन-देन से बचना चाहिए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें और कोई भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |