जेयू के अटल सभाकार को निगम ने बताया अवैध, दिया तोड़ने का नोटिस, यहां आ चुके हैं भागवत व अमित

ग्वालियर। जेयू के अटल सभागार में शनिवार को भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अपना उद्बोधन दिया था। केवल सुंधाशु त्रिवेदी ही नहीं, इस सभागार में देश के गृह मंत्री अमित शाह व स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत भी आ चुके हैं। अब इसी सभागार को नगरनिगम ने अवैध घोषित करदिया है और सात दिन में तोड़ने का नोटिस थमा दिया है।

24 करोड़ से बना है अटल सभागार

जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार को कुछ साल पहले 24 करोड़ की लागत से बनाया गया था। इस सभागार में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। लेकिन सभागार को बनाने के लिए नगरनिगम से अनुमति नहीं ली है। रजिस्ट्रार के नाम से जारी नोटिस में निगम ने कहा है सभागार का निर्माण बगैर परमिशन के किया गया है, जो कि पूरी तरह से अवैध है। सात दिन बाद इस सभागार को तोड़ दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जीवाजी विवि के सभागार को लेकर एक नोटिस दिया गया है, जो अवैध निर्माण से संबंधित है।

यह है असल वजह

निगम के सूत्रों के मुाबिक जेयू पर नगरनिगम के सेवा प्रभार के 13.12 करोड़ रुपए बकाया है। यह राशि 2022 से बकाया है और जेयू को इसे जमा कराना था। इस राशि को जमा कराने के लिए निगम ने कई बार नोटिस दिए थे। लेकिन जेयू ने इस राशि को जमा नहीं कराया। इस राशि के जमा न होने पर निगम ने अटल सभागार को अवैध घोषित कर उसे तोड़ने का नोटिस जारी किया है। जिससे जेयू प्रबंधन सेवा प्रभार की राशि निगम में जमा करा दे।

फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं करने पर जेयू को दिया नोटिस

  • नगर निगम के फायर अमले द्वारा शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) का निरीक्षण कर परिसर में अग्निसुरक्षा और फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया। उपायुक्त डा. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि जेयू में विभिन्न संकायों में कई छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और परिसर में स्थित छात्रावास में छात्र निवास करते है। विद्यार्थियों का मूल्यांकन रिकार्ड भी संरक्षित रखा जाता है।
  • गत 25 जून को न्यूरो साइंस संकाय में अग्निकांड भी हुआ था। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अग्निशमन के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। पूर्व में भी जेयू में आग लगने की घटनाएं हुई है। शासन के नियम के मुताबिक 500 वर्गमीटर से बड़े भवनों और सार्वजनिक संस्थानों में फायर एनओसी अनिवार्य रूप से ली जानी है।
  • जेयू द्वारा अभी तक कोई फायर एनओसी प्राप्त नहीं की गई है। इसके चलते जेयू को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में हुए भवन निर्माण को लेकर भवन निर्माण अनुमति न होने पर भी प्रबंधन को नोटिस थमाया गया है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |