Big Breking बहुचर्चित हत्याकांड में पूर्व MLA रामबाई के पति, देवर सहित 25 को उम्रकैद, कोर्ट ने दी सजा
दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला आ गया है. इसमें पूर्व विधायक रामबाई सिंह के पति, देवर, भाई सहित अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. जानकारी में बताया गया है कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में 25 आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है.
दमोह. बसपा नेता और पूर्व विधायक रामबाई सिंह के पति, देवर, भाई सहित अन्य को कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इस मामले में हटा जनपद के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. इस हत्याकांड में कुल 27 आरोपी थे जिनमें से 25 आरोपियों को दोषी माना गया है. इस मामले में माननीय न्यायालय हटा ने आजीवन कारावास के साथ ही अर्थ दंड की सजा दी है. एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी किया गया तो वहीं एक अन्य आरोपी फरार है.
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की मार्च 2019 को हत्या हुई थी जिसमें उनके भाई महेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने पूर्व विधायक राम बाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार, उनके देवर कौशलेंद्र सिंह परिहार सहित 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था. हटा थाना पुलिस ने धारा 302, 149, 323, 294, 307 सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी. हटा के लोक अभियोजक उमेश सोनी ने बताया कि मृतक के भाई महेश चौरसिया ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.