कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में 2018 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, वीडियो देखे क्या बोले टीआई

शाजापुर।
वर्ष 2014 में थाना कोतवाली में दर्ज अपहरण एवं महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनोज पिता यशवंत बैरागी उम्र 35 साल निवासी कृष्णा कॉलोनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल दाखिल किया गया था। जो की माननीय न्यायालय के आदेश की अवमानना कर वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। जिसकी जल्दी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर विश्वास नगर थाना किशनगंज गुजरात से स्थाईवारंटी को राउंडअप किया गया। जहां से उसे गिरफ्तार कर शाजापुर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया।


उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष वाघेला, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्र.आरक्षक दीपक शर्मा एवं आरक्षक राजकुमार मीणा की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |