वर्ष 2021 के प्रकरण मे फरार स्थाई वारंटी को अकोदिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाजापुर।
वर्ष 2021 के प्रकरण मे फरार स्थाई वारंटी को अकोदिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता में थाना टीम ने बताया कि
थाना अकोदिया के अपराध क्रमांक 156/2021 धारा 363, 366(क), 376(3), 376(2) (एन) भादवि, 3/4, 5 (एल)/6 पास्कों एक्ट मे आरोपी निलेश पिता शिशुपाल पार्टी उम्र 21 साल निवासी फ्रीगंज शुजालपुर मण्डी नाबालिक लडकी का अपहरण कर भगाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया था आरोपी को दिनांक 22.06.21 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शुजालपुर मे पेश कर जेल दाखिल किया गया था बाद आरोपी की जमानत होने के पश्चात फरार होकर माननीय न्यायालय मे उपस्थित नही होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये आरोपी की गिरफ्तारी के कई भरसक प्रयास किये गये परन्तु आरोपी का कोई पता नही चलने से दिनांक 13.04.24 को माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिहं राजपूत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल एंव श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन मे टीम गठित की जाकर लगातार फरार चल रहे वारंटियों की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 30.11.24 को मुखबीर की सूचना के आधार पर स्थाई वारंटी आरोपी निलेश पिता शिशुपाल पार्टी उम्र 21 साल निवासी फ्रीगंज शुजालपुर मण्डी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शुजालपुर मे पेश किया गया है न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर आरोपी को उप जेल शुजालपुर दाखिल किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी रामकिशन गौड, कार्य. सउनि खुशाल सिहं मुनिया, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक रवि रघुवंशी, बनवारी यादव, यासिर एंव तेजसिहं सेंधव की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |