कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले में उद्यानिकी गतिविधियों एवं कृषि फसलों का निरीक्षण किया —— जीआरएस का 15 दिवस का वेतन रोकने एवं पंचायत सचिव को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए —- वेयर हाउस समिति प्रबंधक को नोटिस देने के निर्देश दिए

शाजापुर।।
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने राजस्व महाअभियान 3.0 अंतर्गत ग्राम बिकलाखेड़ी में राजस्व कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व महाअभियान में पंचायत सचिव भगवती प्रसाद उमठ के अनुपस्थित रहने पर शोकाज नोटिस जारी करने एवं ईकेवायसी कार्य नहीं करने पर जीआरएस दिनेश सांवले का 15 दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम रंथभंवर में सिकरवार वेयर हाउस (उपार्जन केन्द्र) में सोयाबीन उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक ओमप्रकाश को निर्धारित मात्रा अनुसार सोयाबीन की तुलाई नहीं करने पर नोटिस देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उद्यानिकी विभाग गतिविधि अंतर्गत शाजापुर तहसील के ग्राम आला उमरोद के कृषक श्री मिलन कठिया के प्रक्षेत्र पर ब्राडबेड पर ड्रिप पद्धति से लगी आलू फसल, श्री दिलीप पटेल के प्रक्षेत्र पर ब्राडबेड पर मिनी स्प्रिंकलर पद्धति से लगी खरीफ लाल प्याज फसल, श्री महेश कंठिया के प्रक्षेत्र पर ब्राडबेड पर मिनी स्प्रिंकलर पद्धति से लगी लहसून फसल का निरीक्षण किया। ग्राम बिकलाखेड़ी के कृषक श्री दिलीप प्रजापति के प्रक्षेत्र पर लगी गेंदा, गुलाब, नौरंगा आदि फूल वाली फसलों तथा ग्राम तिलावद गोविन्द में मां अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सम्बंधित कृषकों/उद्यमियों से की जा रही खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली व कोल्ड स्टोरेज की तकनीकी, संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने जिले के अन्य कृषकों को भी उन्नत उद्यानिकी तकनीक से खेती, खरीफ प्याज, फूलों की खेती की और प्रेरित करने के लिए कहा।

इसी तरह कलेक्टर ने कृषि विभाग अंतर्गत् ग्राम तिलावद गोविन्द में कृषक श्री संजय द्वारा लगाई गई लाल तुअर तथा ग्राम देंदला में कृषक श्री ओमप्रकाश मालवीय के खेत में लगाई गई चना फसल का निरीक्षण किया। इस दारौन उन्होंन संबंधित कृषको से चर्चा की तथा लागत एवं उससे होने वाली आय के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने अन्य कृषको को भी प्रेरित करने लिए भी कहा।

इस अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, उपसंचालक कृषि श्री के एस यादव, नायब तहसीलदार श्री नाहिद अंजुम, उद्यानिकी अधिकारी श्री कमलेश गुर्जर, श्री सिकंदर मालिक एवं श्री सुमित पाटीदार भी उपस्थित थे।

Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh

#madhyapradesh
#शाजापुर
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |