कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला चिकित्सालय एवं मातृ-शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिला चिकित्सालय शाजापुर एवं मातृ-शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मातृ-शिशु चिकित्सालय भवन में प्री एवं पोस्ट लेबर रूम, एचडीयू, ऑपरेशन थियेटर्स, मदर वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड, पीएनजी, एनआरसी, चाईल्ड वार्ड, पीआईसूयू, स्पेशन न्यू बोर्न केयर यूनिट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेटरनिटी विंग में प्रसवपूर्व एवं प्रसव पश्चात वार्डों का निरीक्षण कर यहां भर्ती माताओं से चर्चा की। इस मौके पर कलेक्टर ने महिला प्रसाधन की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने टेण्डर शाखा के सहायक को तत्काल प्रभाव से पृथक करने, ट्रामा सेंटर के बाहर अतिक्रमण टी-स्टॉल को हटाने, टीना विडियों विजन देवास द्वारा गर्भवती महिलाओं से शुल्क लिये जाने पर कार्यवाही करने एवं संबधित संस्था को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक माह के अन्दर लाण्ड्री चालू करवाने, बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अस्थाई कक्ष बनाने, पुराने चिकित्सालय के जर्जर भवन की डिस्मेंटल की कार्यवाही लोक निर्माण विभाग से करवाई जाकर हर्बल गार्ड का निर्माण कराने, लाण्ड्री का निर्माण ट्रामा सेंटर की छत पर करने, लेबर रूम में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए दरवाजा एवं रेक तत्काल लगाने, जिला प्रशासन के फ्लेक्स हर फ्लोर पर लगाने सहित दिव्यांगजनों के लिए रेम्प एवं सीढ़ियो का निर्माण रोगी कल्याण समिति के माध्यम से करवाने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, अस्पताल प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले सहित स्टॉफ मौजूद था।

CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#madhyapradesh
#jansamparkmp
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |