बैतूल में ट्रक पलटने से दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, जेसीबी से निकाले गए शव

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नागपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात को साईं खंडारा के पास एक लोहे के सरिया से भरा ट्रक पलट गया, आपको बता दें ट्रक पलटने से सड़क किनारे खड़े दो लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों के शव जेसीबी से निकालकर अस्पताल भेजे गए और शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रक का बैलेंस बिगड़ गया था जिसके बाद ट्रक पलट गया।

 मृतकों की पहचान बैतूल के देशबंधु वार्ड के रहने वाले चंदन और बैतूल के रहने वाले सुनील बांगडे के रूप में हुई है। मृतक का वाहन खराब हो गया था और दोनों सड़क किनारे खड़े थे दोनों ही छिंदवाड़ा से लौट रहे थे और उन्होंने परिजनों को मदद के लिए भी बुलाया था, इसी दौरान एक तेज गति से गुजर रहा लोहे के एंगल से भरा ट्रक पलट गया और दोनों लोग ट्रक के नीचे दब गए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |