इंदौर में दो बदमाशों पर एक रुपए का इनाम घोषित, पुलिस की घोषणा बन गई चर्चा का विषय

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ एक रुपए का इनाम घोषित किया है। जिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने यह अनोखा इनाम घोषित किया है वह सुर्खियों में बना हुआ है,आमतौर पर पुलिस फरार आरोपियों पर हजारों लाखों का इनाम घोषित करती है लेकिन पहली बार एक रुपए का इनाम शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सौरभ उर्फ बिट्टू नाम के बदमाश ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था, वारदात के बाद से ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है वहीं दूसरे मामले में सदर बाजार इलाके में रहने वाला तबरेज नाम का लिस्टेड आरोपी भी काफी समय से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। जिसके बाद डीसीपी विनोद कुमार मीणा के द्वारा दोनों ही फरार आरोपियों के खिलाफ एक रुपए का इनाम घोषित किया है।

PunjabKesari

 जो काफी चर्चा में बना हुआ है डीसीपी विनोद कुमार मीणा का कहना है कि दोनों ही कुख्यात आरोपी हैं और उन पर अलग-अलग तरह के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है,पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा, लेकिन यदि दोनों के खिलाफ पुलिस हजारों रुपए के इनाम घोषित करती है तो क्षेत्र में उनका खौफ और प्रभाव दोनों ही बढ़ जाएगा,ऐसे में पुलिस के द्वारा दोनों ही बदमाशों के खिलाफ सांकेतिक इनाम घोषित किया गया है। अब देखना होगा की दोनों शातिर बदमाश कब तक पुलिस के हत्थे चढ़ते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |