बीजोत्पादक समितियां उद्यानिकी फसलों के बीजोत्पादन के क्षेत्र में आगे आए- कलेक्टर सुश्री बाफना

—–
#शाजापुर जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। इसलिए बीजोत्पादक समितियां उद्यानिकी फसलों के बीजोत्पादन के लिए आगे आएं। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिले की बीजोत्पादक समितियों एवं बीज प्रमाणीकरण अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई बैठक में कही।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले में रबी एवं खरीफ फसलों के लिए बीजोत्पादन कर रही समितियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर बीजोत्पादन, प्रमाणीकरण तथा वितरण की जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर ने बीजोत्पादन में आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा। समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में बीजोत्पादन के लिए स्थानीय बाजार से कर्ज लेना पड़ता है, जिसकी ब्याज दरें अत्यधिक होती है, अत: उन्हें भी बीजोत्पादन के लिए बैंको से ऋण की सुविधा प्राप्त हो। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में बैंको से चर्चा की जाएगी। साथ ही समितियों के प्रतिनिधियों ने अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव एवं उद्यानिकी श्री मनीष चौहान सहित बीजोत्पादक समितियों एवं बीज प्रमाणीकरण व बीज निगम के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |