सभी बैंक शासकीय योजनाओं के लक्ष्य दिसम्बर अंत तक पूरे करें- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—–
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
——
सभी बैंक शासकीय योजनाओं के लक्ष्य दिसम्बर माह के अंत तक पूरे करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में दिये। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, आरबीआई लीड जिला अधिकारी श्री शुभेन्दु शुक्ला, नाबार्ड जिला प्रबंधक श्री धीरेन्द्र कोरी, एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैंको के जिला समन्वयकों से कहा कि शासकीय योजनाओं के लक्ष्य माह दिसम्बर तक पूरा करें। बैंकों में प्रस्तुत प्रकरणों को निरस्त करने के पूर्व संबंधित विभाग के अधिकारी से चर्चा करें। कलेक्टर ने एलडीएम श्री विनोद कुशवाह को निर्देश दिये कि बैंकों की साप्ताहिक समीक्षा करें। कलेक्टर ने सभी बैंकों विशेष रूप से एसबीआई के अधिकारी से कहा कि सीडी रेश्यों पर फोकस करें तथा एडवांसेस बढ़ाएं। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाएं जैसे कि उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई तथा पशुपालन विभाग की एनएलएम योजना पर फोकस करें।

इस अवसर पर आरबीआई के जिला अधिकारी ने बैंकों से कहा कि कोई भी प्रकरण बिना वाजिब कारण के निरस्त नहीं करें।

बैठक में वार्षिक साख योजना, शासकीय योजना अंतर्गत बैंकों में पस्तुत प्रकरणों की प्रगति, जनसुरक्षा अभियान, वित्तीय समावेशन की भी समीक्षा की गई।
——-
बैंकिंग समय में परिवर्तन
——-
जिला स्तरीय समन्वय समिति में राज्य स्तरीय बैंक के सुझाव अनुसार शाजापुर जिले के पब्लिक सेक्टर बैंकों में ग्राहक सेवा के लिए प्रात: 10 बजे से शाम 4.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया।

#MadhyaPradesh
#शाजापुर
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |