शाजापुर की लालघाटी पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जिला शाजापुर मे थाना लालघाटी पर दिनाँक 26.11.2024 को फरियादी मोहित पितो सीताराम प्रजापति उम्र 22 साल निवासी विजयनगर गन हाउस के सामने शाजापुर की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 260/24 धारा 109,115(2), 351(2), 304(2), 3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसमें फरियादी द्वारा बताया कि रात्री ग्यारह साढे ग्यारह बजे की बात है हम लोग अपने दोस्तों के साथ बस स्टेण्ड के पास दुकान पर चाय पीने गये थे उस समय स्वीफ्ट कार से भूरू उर्फ जीवन निवासी लालाखेडी का अपने दोस्तों के साथ आया और हमको कार से कट मारकर जाने लगा जिसका हम लोगों ने पीछा कर खेरखेडी रोड पर उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन भूरू गुर्जर ने व उसके साथियों ने राड व डंडों से मारपीट करना चालू कर दिया व स्वीफ्ट कार से जान से मारने की नियत से मेरे साथी रवि प्रजापति व राधेश्याम प्रजापति व अन्य तीन को घायल कर दिया था तथा
घायल मोहित की सोने की चैन मय पेण्डल व अंगूठी भी आरोपीगणों ने झपट ली थी। उक्त अपराध में हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये श्रीमान
पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय शाजापुर श्री जी०एस चौहान के मार्गदर्शन मे वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये तथा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आज दिनाँक 28.11.2024 को आरोपी भूरू उर्फ जीवन पिता ईश्वर गुर्जर उम्र 28 साल निवासी लालाखेडी शाजापुर को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड व एक सोने का पेन्डल जप्त किया गया है। प्रकरण में शेष आरोपियों व कार की पतारसी जारी है।

*सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, सउनि रोशन सिंह तोमर, सउनि. जगदीश चौहान, आरक्षक 266 जसवंत जाटव, आरक्षक 77 रामप्रसाद व आरक्षक चालक 251 धर्मराज छाड़ी थाना लालघाटी शाजापुर की सराहनीय भूमिका रही।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |