मुरैना ब्लास्ट मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर किया मामला दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुरैना।  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार की रात को हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस पूरे मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ ने प्रेसवर्ता में किया है। वहीं तीन आरोपी अभी भी घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर के पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि, कोतवाली थाना की राठौर कॉलोनी में मंगलवार की रात को मुंशी राठौर के मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ था। जिसमें चार महिलाओं की मौत हुई तो वहीं पांच लोग घायल हुए थे। इस पूरी घटना को लेकर के मृतकों के रिश्तेदारो ने विस्फोटक समग्री का संग्रहण करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। यही वजह है कि, शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। लेकिन तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।

इस पूरे मामले को लेकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ का कहना है कि, मुरैना में जो घटना हुई थी उस पर पीड़ित परिवार की शिकायत आई थी, उस पर आठ लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मामला दर्ज किया था, जिसमें पांच लोगों को हम अभी तक पकड़ चुके हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। क्योंकि उन्होंने मेला ग्राउंड में बिना लाइसेंस की दुकान लगाई थी उसी का कुछ माल बचा हुआ था। उसी को इस मकान में रखा था। इसमें सद्दाम कृष्णा और पंकज है। उनकी जानकारी में था यह पूरा मामला लेकिन अभी हम पूछताछ कर रहे हैं उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा और यह भी पता तभी चल पाएगा कि यह कहां से इस विस्फोटक सामग्री को लेकर आते थे उस चैन तक भी हम जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |