कूनो से आई बुरी खबर, मादा चीता निर्वा के दो शावकों की मौत, क्षत-विक्षत मिले शव

भोपाल : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा के चार शावकों को जन्म देने की खबर सामने आने के एक सप्ताह के भीतर ही यहां दो शावकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। चीता परियोजना संचालक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा की रेडियो टेलेमेट्री जानकारी के आधार पर निर्वा के ‘डेन साइट’ से दूर होने पर वन्य-प्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनीटरिंग दल द्वारा निरीक्षण किया गया। डेन साइट पर दो नवजात चीता शावकों के शव क्षत-विक्षत रूप में मिले।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार संचालक ने बताया कि सभी संभावित स्थलों का निरीक्षण करने पर किसी भी अन्य चीता शावक के प्रमाण नहीं मिले। मादा चीता निर्वा स्वस्थ है। चीता शावकों के शरीर से सैम्पल लेकर अग्रिम परीक्षण के लिए भेजा गया है। मृत्यु का कारण शव परीक्षण के बाद ही ज्ञात हो सकेगा। कूनो में शेष सभी वयस्क चीता एवं 12 शावक स्वस्थ हैं। कूनो में चार दिन पहले ही मादा चीता निर्वा के चार नए शावकों को जन्म देने की खबर सामने आई थी। इसके साथ ही कूनो में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी। निर्वा नाम की मादा चीता को 2022 में दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |