इंदौर में उद्योगपति की बहू को किया डिजिटल अरेस्ट, ED का अधिकारी बनकर ठगे एक करोड़ 60 लाख रुपए

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, बदमाश ने कारोबारी महिला को डिजिटल अरेस्ट करते हुए डेढ़ करोड़ रूपए से ज्यादा की ठगी की है,फिलहाल महिला की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इंदौर की महिला कारोबारी वंदना गुप्ता को साइबर ठगों ने,मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर एक करोड़ 60 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए और गोल्ड लोन लेने का दबाव भी बनाया।

ठगी का शिकार हुई महिला ने अब पुलिस को शिकायत की है,साइबर पुलिस के अधिकारी नरेंद्र रघुवंशी ने गुरुवार को बताया की बदमाशों ने महिला को जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के प्रकरण में शामिल बताकर तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर अपने झांसे में लिया और जांच के नाम पर एक करोड़ 60 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। इसके बावजूद भी साइबर ठग महिला पर गोल्ड लोन लेकर धनराशि और भेजने का दबाव बनाने लगे तो महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ जिसके बाद महिला कारोबारी ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत की है।

अब पुलिस साइबर ठगों के खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी जानकारी जुटा रही है,साइबर ठगी का शिकार हुईं 50 वर्षीय वंदना गुप्ता,इंदौर के प्रगति विहार कॉलोनी में रहती हैं वह उद्योगपति सुभाष गुप्ता की बहू हैं और शेयर खरीदने-बेचने वाले एक बड़े ग्रुप के साथ कारोबार करती हैं,वंदना का कहना है की उन्होंने साइबर अरेस्ट जैसी घटना के बारे में कभी नहीं सुना, इसी वजह से वो बदमाशों और ठगों के जाल में फंस गई और करोड़ों रूपए गवां बैठी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |