खेत के पानी को लेकर हुआ विवाद, सरपंच ने दलित युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सरपंच और उसके परिजनों ने एक दलित युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मौत तक पहुंच गया. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दबंग सरपंच अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटते हुए नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाने के तहत आने वाले इंदरगढ़ गांव में सुभाषपुरा के सरपंच और उसके लोगों ने एक युवक को बेरहमी मौत के घाट उतार दिया. ग्वालियर का रहने वाला विष्णु जाटव (27) अपने मामा के यहां आया हुआ था. इसी दौरान वह 26 नवम्बर को खेत में पानी लगा रहा था. खेत में पानी लगाने के दौरान अचानक से सरपंच पदम सिंह धाकड़ और उसके परिजन बेताल धाकड़, जसवंत धाकड़, अवधेश धाकड़, अंकेश धाकड़, मोहर पाल धाकड़, दाखा बाई धाकड़ और विमल धाकड़ भी मृतक के मामा के खेत पर पहुंच जाते हैं.

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

सरपंच और उसके परिजन पहले तो युवक के साथ गाली-गलौज करते है. वहीं, जब इससे भी उनका पेट नहीं भरता है तो, वह युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट देते है. घटना की जानकारी होते ही युवक के परिजन उसको आनन-फानन में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे है.

सरपंच समेत आठ लोगों पर दर्ज की जा रही FIR

मामले की जानकारी देते हुए सुभाषपुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर सरपंच और उसके आठ परिजनों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |