संविधान दिवस पर CM मोहन ने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धाजंलि, कहा- हमारे लिए गर्व का दिन

भोपाल/लंदन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आज ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सामाजिक एकता व समरसता के अग्रदूत, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के लंदन स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा समस्त देशवासियों के लिए यह गर्व का दिन है कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर मध्यप्रदेश के निवासी थे, हम सभी उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

सीएम यादव उनके लंदन निवास स्थित निवास पर भारतीय संविधान की प्रति लेकर पहुंचे और उनके साथ प्रवास पर गए दल के सदस्यों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। सीएम यादव ने विजिटर्स बुक में अपने विचार अंकित किए तथा संग्रहालय का अवलोकन भी किया।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत अगर आज एकजुट है, तो इसमें बड़ा योगदान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का है, जिन्होंने समय रहते उस बीमारी को पहचाना, जिसके कारण समाज में फूट या अलगाव उत्पन्न होने की संभावना थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |