मैहर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Nov 26, 2024 94 मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के एक कार के डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि कार नदी के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार चार लोगों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित कटनी शहर से पन्ना जिले में अपने गृहनगर जा रहे थे। मृतकों की पहचान पन्ना जिले के देवेंद्र नगर निवासी शिवराज सिंह (50), सुखविदं सिंह (50), दामोदर सिंह (51) और अरविंद सिंह (42) के रूप में हुई है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 94 Share