मक्सी के मुरलीधर कृपा संस्थान में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान का शुभारंभ,भव्य कलश यात्रा निकली
मक्सी नगर में रविवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मुरलीधर कृपा कॉम्प्लेक्स-कमला मंडपम परिसर में किया गया।

इस कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास और श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम से कथा करने आए संत शिरोमणि विद्धधारेण्य जगद्गुरु रामानंद आचार्य वंशवतं पं. डॉ. रामानंददास ने की। कथा के पहले रविवार 24 नवंबर को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कलश यात्रा शिव मंदिर मठ से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मुरलीधर कृपा परिसर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनें विजय पताका हाथों में थामे चल रही थीं।

शहर की मातृ शक्ति लाल चुनरी धारण किए सर पर कलश लेकर चल रही थी। इस दौरान मुरलीधर के दिनेश यादव, दिलीप भावसार, डॉ रवि पांडे, मुकेश गर्ग, हेमंत गर्ग, जगदीश पटेल, थाना प्रभारी दीपेश व्यास, लोकेंद्र सोनी, नितिन लोधी, हरीश भावसार, जितेंद्र मेहता, मनीष पांडे, रूपेश पांचाल, रमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर ओर आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए। आपको बता दे कि रोजाना
दोपहर 3 से 6 बजे तक आचार्य वंशवतं पं. डॉ. रामानंददास के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया।