कलेक्‍टर की बड़ी कार्रवाई – राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के क्रियान्‍वयन में लापरवाही पर दो बीईई एवं तीन एएनएम निलंबित

राजगढ 22 नवम्‍बर, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के क्रियान्‍वयन में लापरवाही पाए जाने पर जिले में पदस्‍थ दो बीईई एवं तीन एनएनएम को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के क्रियान्‍वयन में लक्ष्‍य के विरूद्ध उपलब्धि हासिल नहीं होने एवं सौंपे हुए दायित्‍वों को समय पर सम्‍पादित नहीं किए जाने पर सामुदायिक स्‍वस्‍थ्‍य केन्‍द्र पचोर में पदस्‍थ बीईई श्रीमती उषा शर्मा एवं सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र खुजनेर में पदस्‍थ बीईई श्रीमती भावना मेवाडे को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इसी तरह गर्भवती माताओं एवं बच्‍चों का टीकाकरण कार्य करने मे लापरवाही करने, सौंपे गए कार्य दायित्‍वों को समय पर संपादित नहीं करने पर उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पोलखेडा विकासखण्‍ड जीरापुर में पदस्‍थ महिला स्‍वास्‍थ्‍य कर्ता श्रीमती कृष्‍णा गोवर, उपस्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र सेमलापुरा विकासखण्‍ड खिलचीपुर में पदस्‍थ महिला स्‍वास्‍थ्‍य कर्ता श्रीमति सुनिता मेवाडे एवं प्रथामिक स्‍वस्‍थ्‍य केन्‍द्र ढाबला विकासखण्‍ड नरसिंहगढ में पदस्‍थ महिला स्‍वास्‍थ्‍य कर्ता श्री‍मती जानकी रूहेला को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गय है। निलंबन अवधि मे उक्‍त कर्मचारियों को जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी।।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |