बैंड-बाजा और बरात से चहका इलेक्ट्रानिक, सोना चांदी व आटोमोबाइल बाजार

ग्वालियर। देवशयनी एकादशी से शुरू हुए सहालग सीजन के साथ ही इलेक्ट्रानिक, आटोमोबाइल और सोना-चांदी बाजार में खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। स्थिति यह है कि इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर 10 से 15 प्रतिशत तक कीमत बढ़ने के बाद भी जमकर बुकिंग चल रही है। वहीं मैरिज गार्डन में वैन्यू और मेन्यू भी दोगुने हो गए हैं। आने वाले दिनों में अभी बाजार में और तेजी आएगी। एक अनुमान के मुताबिक शहर में आयोजित आगामी विवाह समारोहों से करोड़ों रुपये मार्केट में आने की तैयारी है।

इलेक्ट्रानिक उत्पादों की खरीद पर लोगों को पांच हजार से लेकर छह हजार तक की छूट दी जा रही है। शोरूम संचालकों ने विवाह के पैकेज तैयार किए हैं। उधर आटोमोबाइल सेक्टर में भी शादी में उपहार में देने के लिए दस लाख तक रेंज की कारों की बिक्री तेज हो गई है। इतना ही नहीं कुछ कंपनियां प्रीमियम गाड़ियों पर छूट भी दे रही हैं। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर कंपनियां छूट दे रही हैं। कुछ कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी पर 17 हजार 500 रुपये तक का केश बैक भी दे रही हैं।

मनपसंद ज्वेलरी के आगे चढ़े भाव भी बेअसर

शादियों में सबसे ज्यादा जरूरी वस्तुओं में ज्वेलरी होती है। इस बार सोने-चांदी के भाव में तेजी है, लेकिन इसका कोई असर सहालग की तैयारियों में लगे लोगों पर नहीं दिख रहा है। बहू-बेटी के लिए पसंद की ज्वेलरी देने का इरादा लेकर आए खरीदार जमकर ज्वेलरी खरीद रहे हैं। हालांकि इस बार हल्की ज्वेलरी का चलन बढ़ा है। बहू-बेटी के लिए ही नहीं बल्कि दामाद और बेटे के लिए भी अंगूठी, सोने की चेन, ब्रेसलेट आदि की खरीदारी हो रही है। सहालग के चलते ज्वेलरी की बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इस सप्ताह बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है।

लग्जरी कार से लेकर शानदार बाइक का क्रेज

शादियों में कार और बाइक उपहार में देने का भी रिवाज है। इस बार बंपर सहालग होने से आटोमोबाइल कारोबार भी बड़ी उम्मीद लेकर बैठा है। नवंबर से फरवरी तक शादियां होने से कार और बाइक कारोबार से जुड़े कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। शादी में उपहार में देने के लिए 10 लाख तक की रेंज की कारों की बिक्री तेज हो गई है। हालांकि कुछ कारों का स्टाक नहीं होने के कारण बुकिंग कराने के बाद भी गाड़ी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद भी बुकिंग

  • शादियों के चलते इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा एसी, रेफ्रिजरेटर, एलइडी और वाशिंग मशीन की डिमांड है। हालांकि इलेक्ट्रानिक उत्पादों की कंपनियों ने कीमत बढ़ा दी हैं, लेकिन शादी में उपहार के लिए इनकी बुकिंग जारी है। शोरूम संचालक होम डिलेवरी फ्री कर रहे हैं। साथ ही अपने पैकेज पर छूट भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार कुछ नए माडल भी बाजार में आए हैं।
  • कपड़ा : शादी-विवाह में कपड़े की बिक्री खासी बढ़ जाती है। यही कारण है कि कपड़ा महंगा होने के बावजूद भी जमकर बिक्री होगी। व्यापारियों का कहना है कि शादी के इस मौसम में कपड़ा मार्केट में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

कमलेश सेन, मैनेजर, इलेक्ट्रानिक्स शोरूम

सहालग में वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। हमने दीपावली पर जो आफर चलाए थे, उनको नवंबर माह तक बढ़ा दिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर कैश बैक दिया जा रहा है।

रमाकांत समाधिया, डीलर, आटोमोबाइल

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |