नलखेड़ा के व्यापारी की जघन्य हत्या का मामला: पुलिस ने मृतक के ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार किया, कार, नगदी और आभूषण जब्त

आगर मालवा मध्यप्रदेश – जिले के कानड़ में 16 नवंबर को चौकीदार की सूचना पर एक व्यक्ति का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था, जिसकी पहचान 2 दिन बाद नलखेड़ा के व्यापारी सुबोध पिता मूलचंद रूणवाल 62, के रूप में हुई थी, मामले में एसपी विनोद कुमार सिंह ने अज्ञात आरोपियों की जानकारी देने वाले को ₹10000 का इनाम देने की घोषणा कर मामले में एसडीओपी आगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। जांच दल ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी जांच कर मृतक के चालक मनोज और उसके साथ शाहिद को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में गुरुवार श्याम बताया कि दोनों ने कड़ी पूछताछ के बाद अपराध करना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की कार कीमती 12 लाख रुपए, ₹505000 नगद और करीब ₹800000 के आभूषण बरामद किए, अपराध में प्रयुक्त हथियार की पुलिस जब्ती कर रही है।

आरोपी मनोज से मृतक को लेना थे 2 लाख 60 हजार रुपए।–+–
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते बताया कि मृतक सुबोध को अपने चालक मनोज बैरागी से 260000 रुपए लेना थे जो उसने उधार दिए थे सुबोध अपने पैसों के लिए विनोद को बार बार टोक रहा था, विनोद को यह पैसा नहीं लौटना पड़े इसी लालच में आकर उसने षडयंत्र पूर्वक अपने ही मालिक की निर्मम हत्या कर दी।

कुछ इस तरह घटनाक्रम को दिया आरोपियों ने अंजाम ——*
मृतक अपने ड्राइवर के साथ नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गया था, वहां से लौटते समय चालक मनोज ने अपने साथी शाहिद को भी बुला लिया जो रास्ते में उनकी कार में बैठ गया, दोनो ने कार में पेट्रोल डलवाया और साथ ही एक केन में भी पेट्रोल लिया, तब मृतक कार में सोया हुआ था, कार में ही सुबोध कुमार की चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी है, और पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मृतक के घर की चाबी लेकर उसके घर गए और वहां से नगदी और आभूषण चुराकर फरार हो गए थे। मृतक सुबोध की तीन संतान है जिनमें बेटा विशाल और विवाहित बेटी रानी इंदौर रहते हैं वहीं एक बेटी पिंकी अपने ससुराल नीमच रहती है। उसकी पत्नी अक्सर बेटे के पास इंदौर रहती थी और सुबोध अकेला रहता था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |