हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट के साथ देखी फिल्म

गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखने के बाद यह ऐलान किया है. इससे पहले विक्रांत मैसी-राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री कर दिया गया था. गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पीएम मोदी तक तारीफ कर चुके हैं.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बीती शाम चंडीगढ़ आईटी पार्क के डीटी मॉल में अपने मंत्रियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे. इस दौरान उनके साथ कई विधायक और फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर भी मौजूद रहीं. फिल्म देखने के बाद सीएम ने घोषणा की कि साबरमती रिपोर्ट राज्य में टैक्स फ्री होगी, जिससे इसे एंटरटेनमेंट टैक्स से छूट मिलेगी. सीएम नायब सैनी ने फिल्म देखने के बाद कहा कि फिल्म में अतीत की घटनाओं को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है.

सीएम नायब सैनी ने आगे कहा, यह फिल्म हमारे हालिया इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक की महत्वपूर्ण सच्चाई को दर्शाती है. फिल्म निर्माताओं ने इस मुद्दे को बहुत संवेदनशीलता और गरिमा के साथ पेश किया है. इस फिल्म के माध्यम से 59 निर्दोष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है.

इन भाजपा शासित राज्यों मे मूवी टैक्स फ्री

भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पहले ही द साबरमती रिपोर्ट्स को टैक्स फ्री कर चुके हैं. इसी क्रम में अब हरियाणा में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है. यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मेन रोल में हैं. जिसको धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है.

मूवी को लेकर पीएम मोदी ने कही थी ये बात

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के बारे में ट्वीट किया था. उन्होंने एक ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा था, ये अच्छा है कि सच बाहर आ रहा है और वो भी उस तरह से जिससे आम लोग उसे आसानी से देख सकें. एक फेक नैरेटिव कुछ वक्त के लिए ही टिक सकता है. आखिरकार सच सामने आता ही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |