भोपाल: थाने से 300 मीटर दूरी पर वर्दी का रोब दिखाकर करता था वसूली, पोल खुली तो अधिकारी भी रह गए हैरान

मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने नकली पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है, जो थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर वसूली कर रहा था और पुलिसवाला होने का रोब झाड़ रहा था. इसी बीच विवाद हो गया. विवाद की जानकारी किसी ने असली पुलिस को दे दी, तो सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने नकली पुलिसकर्मी से उसकी आईडी के बारे में पूछा और भंडाफोड़ हो गया. इस तरह नकली पुलिसकर्मी का फर्जीवाड़ा सामने आ गया.

पुलिस ने आरोपी के पास से अलग अलग तरह की कई वर्दी बरामद की हैं. पुलिस को शक है कि यह बड़ा जालसाज हो सकता है, जो लोगों को पुलिस होने का रोब दिखाकर उनसे वसूली करता है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से मिले मोबाइल में कई फोटो ऐसी मिली हैं, जिसमें वह वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है. उसने सोशल मीडिया पर भी पुलिस की वर्दी में ही फोटो पोस्ट की हुई हैं.

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करता था

आरोपी इतना शातिर है कि वह पुलिस की गाड़ी या थाने के पास खड़े होकर फोटो खिंचाया करता था. पुलिस को उसके बैंक अकाउंट में संदिग्ध और बड़ा लेनदेन मिला है. उसके बैंक अकाउंट में अब तक कितना लेनदेन हुआ है. बैंक से इसकी भी जानकारी निकाली जा रही है. जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे वर्दी पहनने का शौक है.

छतरपुर पुलिस को लंबे समय से तलाश

एसपी अक्षय चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद सेन के रूप में हुई है, जो 15 दिन पहले ही शहर आया था. आरोपी ने अशोका गार्डन क्षेत्र में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था. अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों से वसूली की है. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो सामने आया कि ये आरोपी भोपाल से पहले छतरपुर में लोगों को अपना शिकार बना चुका है. वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है और छतरपुर पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |