गुजरात में उत्तराखंड जैसा भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर 6 की मौत

गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार (19 नवंबर ) को भीषण हादसा हो गया. जिले के जंबूसर के आमोद रोड के पास एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दोनों में हुई टक्कर इतनी भयानक थी कार में सवार तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए वडोदरा शिफ्ट किया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई.

जंबूसर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई. थाना प्रभारी ने बताया किया हादसा तब हुआ जब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे. साथ ही शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से हुआ हो सकता है.

ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (छह) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जंबूसर पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 285 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. उन्होंने बताया कि ड्राइवर को अब तक पकड़ा नहीं गया है.

डिवाइडर पर चढ़ गई थी बस

कुछ दिनों पहले सूरत में भी इस तरह का हादसा हुआ था. शहर के कीम ओवरब्रिज के पास एक प्राइवेट बस डिवाइडर पर चढ़ गई थी. जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब बस ड्राइवर ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस सूरत से सौराष्ट्र जा रही थी. बस पलटने की घटना में कोई मौत नहीं हुई, लेकिन यात्रियों को काफी चोट आई थी. बस में सवार यात्रियों का दावा था कि ड्राइवर नशे में बस चल रहा था और बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी. ऐसे में वो स्पीड में नियंत्रण नहीं कर पाया और बस पहले बिजली के एक पोल से टकराई फिर डिवाइडर पर चढ़ गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |