सायकल पाकर बच्चे हुए प्रसन्न,102 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित

शाजापुर
—
मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में कक्षा 9वी के 56 बालक तथा 46 बालिकाओं कुल 102 विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष श्री आशीष नागर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोहर विश्वकर्मा, समाजसेवी श्री महेश भावसार, श्री शीतल भावसार, श्री गोविंद नायक, श्री लोकेश शर्मा, श्री कौशल कसेरा, श्री विक्रम कुशवाह, श्री मुकेश दुबे श्री पीरु लाल, श्री सतीश राठौर, श्री चिनेश जैन, श्री अजय चंदेल, श्री प्रशांत चौहान तथा श्री सुनील पेंटर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य श्री प्रवीण कुमार मंडलोई ने की।
इस अवसर पर संस्था की श्रीमती विजय सक्सेना सहित स्टाफ के सदस्य, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में आभार श्री गौरव व्यास ने माना।

Department of School Education, Madhya Pradesh

#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |