नीमच,जिला प्रशासन द्वारा 90 करोड़ रूपये मूल्‍य की 12 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्‍त, स्‍टेडियम निर्माण के लिए प्रस्‍तावित है अतिक्रमण से मुक्‍त जमीन

नीमच
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीएम नीमच डॉ. ममता खेड़े एवं सीएसपी नीमच श्री अंभिषेक रंजन के नेतृत्व में राजस्‍व, पुलिस प्रशासन एवं न.पा. नीमच की संयुक्‍त टीम द्वारा शनिवार को नीमच शहर के बंगीचा नं 12 में स्थित स्‍टेडियम निर्माण के लिए प्रस्‍तावित लगभग 12 बीघा शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्‍त करवाया गया है । शनिवार को सुबह 6.00 बजे से राजस्‍व, पुलिस प्रशासन एवं न.पा. नीमच की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्यवाही की गई, जो लगभग 5 घंटे तक चली।
इस कार्यवाही में पुलिस के 100 अधिकारी एवं जवान , न.पा. के 100 अधिकारी- कर्मचारी एवं राजस्‍व के 50-60 कर्मचारियों के अमले ने संयुक्‍त रूप से अवैध अतिक्रमण को हटा कर , शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने की कार्यवाही की । एसडीएम नीमच डॉ. ममता खेडे ने बताया कि, नीमच शहर के बगीचा नं 12 स्थित लगभग 12 बीघा शासकीय जमीन पर 6 पक्‍के मकान बनाकर और शेष भूमि पर कृषि कार्य कर अवैध अतिक्रमण किया गया था। जिसे प्रशासन द्वारा 6 जेसीबी एवं एक पोकलेन मशीन की मदद से हटा दिया गया है। अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई इस जमीन पर तीन करोड़ रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्‍त स्‍टेडियम निर्माण का कार्य प्रस्‍तावित है। अतिक्रमण से मुक्‍त करवाई गई उक्‍त जमीन शहर के बीचों बीच स्थित होने से काफी कीमती है। इसका अनुमानित बाजार मूल्‍य लगभग 80से 90 करोड़ रूपये बताया जा रहा है ।
इस अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तहसील दार नीमच नगर श्री संजय मालवीय, तहसीलदार ग्रामीण श्री प्रेमशकर पटेल, तहसीलदार जीरन श्री नवीन गर्ग , नायब तहसीलदार श्रीमती कविता कडेला एवं सुश्री जागृति जाट एवं राजस्‍व अमला तथा नीमच सीएमओं श्री महेन्‍द्र वशिष्‍ठ एवं नपा का अमला भी मौके पर उपस्थित था ।
#RevenueDeptMP
#Jansamparkmp
#Neemuch
#नीमच

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |