जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सार्थक द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित

शाजापुर। शहर के एक निजी गार्डन में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सार्थक द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। ढोल ढमाके के साथ ग्रुप के सदस्यों को माला पहनाकर तिलक लगाते हुए स्वागत किया। ग्रुप अध्यक्ष मनोज सिम्पल जैन को अवंतिका रीजन प्रभारी एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय संयुक्त सचिव बनने पर और श्रीमती रजनी मनोज रामसणा द्वारा 9 उपवास की कठिन तपस्या करने पर शाल श्रीफल के साथ बहुमान किया गया। दीपावली मिलन समारोह सहित कई प्रोग्राम आयोजित किए गए। इसके बाद सभी सदस्यों का सामुहिक भोज हुआ।
ग्रुप अध्यक्ष मनोज जैन ने सदस्यों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और ग्रुप के माध्यम से मानव सेवा,समाज सेवा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सदस्यों से चर्चा की। समारोह के दौरान ग्रुप सदस्यों ने दीपावली की शुभकामनाएं दी । कपल गेम्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेताओं को दिए। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन रिचा अर्पण कोठारी एवं आभार मंगलेश ममता दुग्गड़ ने माना। दीपावली मिलन समारोह में संजय आरती कोठारी,नरेश अलका कोठारी,महेश भावना जैन, राजीव प्रीति जैन,अभय पिंकी मारोठी, डॉ अमृत शशि जैन,कुशल जया जैन,पारस रीना जैन,मनीष पूर्णिमा सिंघवी, अरविंद कविता रांका,विकास मीनू जैन,दिनेश रिना जैन,त्रिशलानंदन भारती जैन,प्रमोद प्रज्ञा मांडलिक, पंकज प्रिया मांडलिक,प्रीत चांदनी मांडलिक,पंकज शिल्पा जैन, पुलकित प्रिया नाहर, अंकुश दीक्षिता नारेलिया,सचिन आयुषी धूपिया, निकित स्वाति कोठारी, अंतरिक्ष जूही जैन,विशाल नेहल मांडलिक, अभिषेक अनिषा भंडावत सहित ग्रुप सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाली पारदी गैंग का किया गया पर्दाफाश सोने चांदी के जैवहरात बरामद कर चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात     |     ओवैसी को BJP की B-टीम बताने में जुटी RJD, बिहार में मुस्लिमों को साधने में जुटे लालू-तेजस्वी?     |     PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार     |     लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़     |     ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, बन गई हिंदू     |     जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर     |     2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |     हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक     |