मुरैना में तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, दोनों बाइक पर सवार पांच लोग में से दो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोग घायल हैं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 552 स्थित पीपल वाली चौकी के पास की यह घटना है।

सूचना के बाद सबलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी को सबलगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने संतोष सचिन और विशू को मृत घोषित कर दिया है। घायल हुए अंकेश और नरोत्तम को इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |