सत्य साईं चौराहा से न्याय नगर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही. कालोनी में सार्वजनिक मार्ग बंद कर लगवाए गए गेट भी हटवाये.

इन्दोर,,

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश पर इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे है।
राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे के नेतृत्व में आज सत्य साईं चौराहा से न्याय नगर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। एसडीएम श्रीमती पांडे ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए सत्यसांई चौराहे से न्याय नगर मार्ग पर प्रशासन व नगर निगम द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुए कई अवैध अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही IDA द्वारा पूर्व में बनाई गई कालोनी में सार्वजनिक मार्ग को बंद करते हुए वहाँ गेट लगा दिये गए थे, जिन्हें भी हटवाने की कार्यवाही की गई। इससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने बताया अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |