जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर बड़ा प्रहार, 12 दिन में 9 एनकाउंटर, 12 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर प्रहार लगातार जारी है. आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं. केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 12 दिन में 9 से ज्यादा एनकाउंट हुए हैं, जिसमें सुरक्षा बलों ने 12 आतंकियों को मार गिराया है. दरअसल, आतंकी जम्मू कश्मीर में आए दिन घुसपैठ की कोशिश करते हैं और आतंकी वारदात व टारगेट किलिंग की घटना को अंजाम देने की जुगत में रहते हैं. इससे निपटने के लिए सुरक्षाबल हमेशा मुस्तैद रहते हैं. इस साल जम्मू संभाग में 16 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं.

सेना और सुरक्षाबलों ने साथ मिलकर अब तक जम्मू संभाग में 13 आतंकियों को मार गिराया है. अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले महीने अक्टूबर महीने में ही 18 मौतें हुई थी. सात बड़ी घटनाओं में 10 नागरिक, दो सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी मारे गए.

12 दिन में 9 एनकाउंटर, 12 आतंकी ढेर

  • 29 अक्टूबर-3 अखनूर
  • 2 नवंबर – 1 खानयार, श्रीनगर
  • 2 नवंबर – 2 शांगस, अनंतनाग
  • 5 नवंबर – 1 काइत्सान, बांदीपोरा
  • 6 नवंबर – 1 लोलाब, कुपवाड़ा
  • 8 नवंबर – 2 सागिपोरा, सोपोर
  • 9 नवंबर – 1 राजपोरा, सोपोर
  • 10 नवंबर – 1 जबरवान श्रीनगर

पिछले महीने की बड़ी आतंकी घटना

  • 28 अक्टूबर को अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर हमला किया गया था.
  • 25 अक्टूबर को सेना के काफिले पर अटैक किया गया था.
  • 24 अक्टूबर को बारामूला सेना की गाड़ी पर हमला किया गया था.
  • 20 अक्टूबर को गांदरबल टनल प्रोजेक्ट पर काम रहे लोगों पर हमला किया गया था. इस हमले 7 लोगों की मौत हो गई थी.
  • 16 अक्टूबर को शोपियां में गैर स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

दरअसल, जम्मू कश्मीर में नए सरकार के गठन के बाद आतंकी घटनाओं में तेजी आई है. हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षाबलों को आतंकियों की तलाश तेज करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से केंद्र शासित प्रदेश में ऑपरेशन लगातार जारी है. 17 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी थी. उमर अब्दुल्ला सीएम बने थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |