पति को बाइक चाहिए थी.. सास को जेवर पिता पर नहीं थे पैसे समाज दे रहा था ताने, फांसी पर झूल गई महिला

गुना।  दहेज लोभियों के लालच की वजह से फिर एक बेटी की जान चली गई। ससुराल, समाज और मायके पक्ष की उपेक्षा से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दहेज को लेकर उसे दी गई प्रताडऩा और पीड़ा का पूरा खुलासा किया है। मौत से पहले विवाहिता ने इच्छा जताई कि उसका वीडियो पुलिस तक जरूर पहुंचे, ताकि दहेजलोभी ससुरालियों पर कार्रवाई की जा सके। दरअसल, पूरा मामला मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजारी कला का है। यहां जमुनालाल की बेटी मालती बाई पत्नी विनोद ने शनिवार को खेत के टपरे पर बने टपरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अपनी जान देने से पहले मालती बाई ने वीडियो रिकॉर्ड कर खुलासा किया है कि उसका विवाह नसीरपुर निवासी विनोद से 4 साल पहले हुआ था।

शादी के बाद से ही मालती का पति विनोद, उसके सास-ससुर दहेज की मांग कर रहे थे। उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए वह शादी के बाद से ही अपने मायके में रह रही थी। मालती ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसका पति विनोद उसे सम्मान नहीं देता था, इसलिए उसे मायके में भी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा गया। समाज की अनदेखी, परिवार की उपेक्षा और ससुराल वालों की प्रताडऩा से उसका मानसिक संतुलन खराब हो चुका है। जीने का कोई उद्देश्य समझ नहीं आ रहा है, इसलिए आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

इसके बाद मालती इस दुनिया को अलविदा कह गई। मालती के पिता जमुनालाल का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी का घर बसाने के लिए तमाम प्रयास किए। बेटी के ससुराल पक्ष पर केस भी दायर किया, पंचायत में समझौता कराया। लेकिन दामाद मोटरसाइकिल मांगता है, सास-ससुर को गहने चाहिए। वह मजबूर था। इसलिए कुछ नहीं कर पाया। फिलहाल मधुसूदनगढ़ पुलिस ने मृतक मालती के शव का पोस्टमार्टम कराया है और केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |