डोनाल्ड ट्रंप की जीत से टाटा पर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी को रिकॉर्ड नुकसान

जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में जीत का परचम लहराया है, तब से देश की आईटी कंपनियों को पंख ही लग गए हैं. पिछले हफ्ते रतन टाटा की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस जबरदस्त फायदा हुआ है. पिछले हफ्ते कंपनी के मार्केट कैप में करीब 58 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इंफोसिस की झोली में भी करीब 29 हजर करोड़ रुपए झोली में आए हैं. वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को रिकॉर्ड नुकसान उठाना पड़ा है. पिछले हफ्ते कंपनी के मार्केट कैप में 74,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

अगर बात ओवरऑल करें तो देश की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप को ज्वाइंटली 1,55,721.12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर 4 कंपनियों में के मार्केट कैप में 1,21,074.37 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वैसे पिछले हफ्ते बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली है. वहीं निफ्टी में 74 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की टॉप कंपनियों में से किसके मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली है और किसके मार्केट कैप में गिरावट?

इन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट

    1. वहीं दूसरी ओर देश की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,55,721.12 करोड़ रुपए का नुकसान देखने को मिला है.
    2. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 74,563.37 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है और कंपनी का मार्केट कैप 17,37,556.68 करोड़ रुपए हो गया.
      1. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल का मूल्यांकन 26,274.75 करोड़ रुपए घटकर 8,94,024.60 करोड़ रुपए रह गया.
      2. देश के दूसरे सबसे बड़े लेंडर आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,254.79 करोड़ रुपए घटकर 8,88,432.06 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
      3. देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक ईटीसी ने सप्ताह के दौरान 15,449.47 करोड़ रुपए कम हो गए और इसका बाजार पूंजीकरण 5,98,213.49 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
      4. देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी की बाजार हैसियत 9,930.25 करोड़ रुपए घटकर 5,78,579.16 करोड़ रुपए पहुंच गई.
      5. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 7,248.49 करोड़ रुपए घटकर 5,89,160.01 करोड़ रुपए हो गया.

      इन कंपनियों के मार्केट में इजाफा

      1. सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 4 के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से 1,21,074.37 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई.
      2. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के मूल्यांकन में 57,744.68 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला और मार्केट कैप 14,99,697.28 करोड़ रुपए पर आ गया.
      3. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इन्फोसिस की बाजार हैसियत 28,838.95 करोड़ रुपए बढ़कर 7,60,281.13 करोड़ रुपए पर आ गई.
      4. देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 19,812.65 करोड़ रुपए बढ़कर 7,52,568.58 करोड़ रुपए हो गया.
      5. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,678.09 करोड़ रुपए बढ़कर 13,40,754.74 करोड़ रुपए पर आ गया.

      शेयर बाजार में मामूली इजाफा

      पिछले शेयर में मामूली इजाफा भी देखने को मिला. बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 513.63 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 79,486.32 अंकों पर था. जबकि शुक्रवार को 55.47 अंकों का मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 74.45 अंकों की तेजी देखने को मिली. जबकि शुक्रवार को निफ्टी 51.15 अंकों की गिरावट के साथ 24,148.20 अंकों पर देखने को मिली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |