बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और हाथी की मौत…मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, अब बेबी एलिफेंट ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर रेंज क्षेत्र में 3 दिन पहले नन्हा हाथी शावक बीमार हालत में मिला था. जिसको तत्काल रेस्क्यू कर पार्क प्रबंधन ताला हाथी कैम्प ले आए थे, जहां हाथी के बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था, लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ ही समय यहां 11 हाथियों की मौत हो गई है.

इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि पनपथा बफर रेंज के तहत खारी बड़ी टोला बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 179 पटपरहा हार से 1 नग जंगली हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ कर लावारिस अचेत बीमार अवस्था मे मिला था. जिसका उपचार करवाया गया और हाथी के बच्चे को रामा हाथी कैंप में रखा गया था, लेकिन शनिवार सुबह 6 बजकर 06 मिनट पर उसकी मौत हो गई. उसका पोस्टमार्टम अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार करवाया जा रहा है.

कब्रगाह बना रहा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

इन दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगली हाथियों का कब्रगाह बना हुआ है. हर जगह और सभी लैब की रिपोर्ट में हाथियों की मौत का कारण कोदो की फसल खाने को बताया जा रहा है, लेकिन क्षेत्रीय लोग इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कोदो की फसल को उनके मवेशी भी खा रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हो रहा है. ऐसी स्थिति में लोग हाथियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.

4 महीने के हाथी की हुई मौत

लोगों का कहना है कि जब तक जांच नहीं होगी तब मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाएगी. मरने वाले हाथी की उम्र 4 महीने बताई जा रही है. वहीं बताया जा रहा है कि हाथी को दूध न मिलने की वजह से काफी बीमार हो गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |