मध्य प्रदेश स्वास्थ्य संचालनालय में हंगामा, कुर्की कराने गए वकील को संचालक ने दिया धक्का

भोपाल। जिला अस्पताल परिसर में स्थित मप्र स्वास्थ्य संचालनालय में वहां की संचालक ने कोलकाता हाई कोर्ट के वकील को धक्का देकर कार्यालय से बाहर कर दिया। यह वकील कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद 19 करोड़ 34 लाख रुपए की कुर्की कराने आए थे।

वकील शुक्रवार को भोपाल कोर्ट के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य संचालनालय के दफ्तर पहुंचे थे। आरोप है कि कोर्ट के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संचालनालय में रखा सामान निकालना शुरू किया तो स्वास्थ्य संचालक मल्लिका निगम नागर ने कहा कि यहां स्वास्थ्य निदेशक का कोई पद नहीं है। ऐसे में, आप इस दफ्तर में कुर्की नहीं कर सकते। इतना कहते हुए उन्होंने वकील को कार्यालय से बाहर कर दिया। वकील ने इस बर्ताव को लेकर भोपाल कोर्ट में शिकायत करने और अतिरिक्त पुलिस बल मांगने की बात कही है।

कीटनाशक दवाओं का भुगतान नहीं हुआ

कोलकाता हाईकोर्ट के एडवोकेट पूर्णाशीष भुइया ने बताया कि कोलकाता की नीटापोल इंडस्ट्री कंपनी से मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2013 में कीटनाशक दवाएं खरीदी थी, जिसका भुगतान नहीं किया गया। इसके खिलाफ कंपनी ने कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।

रिकवरी के आदेश दिए हैं

इस पर हाई कोर्ट ने कंपनी को ब्याज समेत राशि भुगतान करने का आदेश दिया था। उस समय कंपनी से 50 लाख 70 हजार का सामान खरीदा गया था। अब ब्याज मिलाकर कोर्ट ने 19 करोड़ 34 लाख 57 हजार 58 रुपए की रिकवरी के आदेश दिए हैं।

कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए कंपनी ने भोपाल जिला कोर्ट में निष्पादन याचिका लगाई। इस पर भोपाल कोर्ट ने स्वास्थ्य निदेशक से 19 करोड़ 34 लाख रुपए की कुर्की करने का आदेश दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |