देवास कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले की विभिन्‍न सेवा सहकारी समितियों का किया निरीक्षण

शाजापुर
———
राजस्‍व एवं कृषि विभाग के अधिकारी खाद विक्रय केन्‍द्रों पर प्रतिदिन नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें
—–
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कृषक भारती सेवा केंद्र #देवास, टोंककला, चिड़ावद, पीपल्‍या सड़क, आलरी एवं रतन खेड़ी में सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि राजस्‍व, कृषि विभाग के अधिकारी खाद विक्रय केन्‍द्रों पर प्रतिदिन नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से चर्चा कर बताया कि जिले में उर्वरकों का पर्याप्‍त भण्‍डार कर खाद विक्रय केन्‍द्रों से लगातार खाद उपलब्‍ध कराया जा रहा है। जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। एक-दो दिन में डीएपी का रैक इफको कंपनी द्वारा प्रदान किया जाने वाला है, जो कि शीघ्र किसानों को प्राप्त हो जाएगा।
कृषक भारती सेवा केंद्र देवास में वरिष्‍ठ क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर श्री जी.पी. शर्मा ने कृषक भारती सेवा केंद्र से विगत 4 वर्षो में किसानों को उपलब्ध करवाए गये उर्वरक, अन्य कृषि आदानो एवं अन्य सेवाओें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृभको प्रधानमंत्री कृषि समृधि केंद्र देवास (PMKSK) पर किसानो को कृषि विज्ञान केंद के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया गया। किसानो द्वारा केंद्र पर उर्वरको की बिक्री प्रणाली एवं अन्य सुविधाओ व व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया गया तथा बताया कि कृभको के इस केंद्र पर वर्ष भर सभी प्रकार के उर्वरक, जैव उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि आदान शासन द्वारा निर्धारित दरो पर ही उपलब्ध करवाये जाते है।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने चिड़ावद में सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान समिति के गोदम के लिए जगह का चिन्‍हांकन करने के निर्देश दिये। दिये। चिड़ावद में पंचायत भवन के लिए सीईओ जनपद के माध्‍यम से प्रस्‍ताव भिजवाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने चिड़ावद में स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर सीएचओ अनुपस्थित पाये जाने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
#dewas

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |