वन स्टाप सेंटर स्थापित करने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करें, संभागायुक्त ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की

—-

उज्जैन, 5 नवंबर। संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में सहकारिता विभाग की समीक्षा की। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में विकासखण्ड स्तर पर नोडल बनाकर कार्य किए जाएं और जिले में ज्वाइंट वर्किंग कमीटी का गठन कर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार पैक्स, दुग्ध और मत्स्य समिति का गठन कर मेपिंग की जाए। आगामी 05 वर्षों ने वन स्टाप सेंटर में अद्यतन सेवाएं प्रदान करने की सुविधा बनाई जाए।

सहकारिता विभाग के सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अंडर सर्वड् पंचायतों में सभी किसानों को जोड़ा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जेडब्ल्यूसी का गठन जिला स्तर पर किया जा चुका है तथा सीईओ जिला पंचायत को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। संभागायुक्त द्वारा पैक्स, दुग्ध/मत्स्य समिति की मेपिंग/ अन सर्वड् पंचायतों की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए गए कि प्रति माह कलेक्टर्स को अद्यतन जानकारी प्रेषित की जाए। सभी विभागीय अधिकारी कलेक्टर्स को टीएल बैठक में इसकी जानकारी दें।

पैक्स का पुनर्गठन किया जाए। अन सर्वड्‌ पंचायतों में जिस समिति का गठन होना है उनमें समितियों के बहुउद्देशीय करण हेतु वन स्टेप सेंटर बनाएं जाएं। संभागायुक्त द्वारा कृषि साख, जन औषधीय केन्द्र, कृषि आदान, पेट्रोल पम्प, उपार्जन केन्द्र, गैस एजेन्सी, भंडारण व्यवसाय, बिल, टैक्स कलेक्शन और कृषि उपज के विपणन की सुविधा वन स्टाप केन्द्रों में करने को कहा गया। आगामी 5 वर्षों में अधिक से अधिक वन स्टाप सेंटर बनायें जायें

बैठक में ज्वाइंट रजिस्ट्रार श्री ए.के.सिंह सहित संभाग के जिलों से आये अधिकारी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |