सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 तो कुछ भी नहीं, एक घंटे में ही ‘पुष्पा 2’ ने अपने इरादे जाहिर कर दिए

बॉक्स ऑफिस पर एक नवंबर को रिलीज़ हुई अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को ज़ोरदार ओपनिंग मिली है. इधर बॉलीवुड की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं तो उधर साउथ की पुष्पा 2 कमाल करने की तैयारी में है. फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होगी, लेकिन इसकी बुकिंग अभी से ही शुरू हो गई है. कुछ ही घंटों में फिल्म के हज़ारों टिकट बिक गए हैं, जिससे साफ है कि पुष्पा 2 जब आएगी तो सिनेमाघरों में गर्मी थोड़ी बढ़ जाएगी.

सुकुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म है. फिल्म प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज पर है और इसके बाद टीम फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करेगी. जल्द ही पुष्पा 2 के लिए एक स्पेशल सॉन्ग भी शूट करना है. फिल्म भले ही फाइनल ना हुई हो, लेकिन इसके दीवानों ने टिकट बुक करना अभी से ही शुरू कर दिया है.

एक घंटे के अंदर बिके इतने लाख के टिकट

123 तेलुगु ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है नॉर्थ अमेरिका में पुष्पा 2 की बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी. लेकिन वहां के थिएटर चेन्स ने बुकिंग शुरू होने से पहले ही अपनी ओर से बुकिंग करना शुरू कर दिया है. जैसे ही ये बुकिंग शुरू हुई लोगों ने ताबड़तोड़ टिकट खरीदने शुरू कर दिए. रिपोर्ट में बताया गया है कि एक घंटे के अंदर ही 50 हज़ार डॉलर (करीब 42 लाख 6 हज़ार 693 रुपये) के टिकटों को बुक कर लिया गया.

तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का क्रेज़ अलग लेवल पर है. विदेशों से जैसी खबरें आ रही हैं उससे साफ है कि ये ‘कल्कि: 2898 AD’ को तो आराम से पीछे छोड़ सकती है. ‘पुष्पा’ का पहला पार्ट 2021 में आया था और उसे खूब पसंद किया गया. अब लोग बेसब्री से दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |