ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपको क्या नफे और क्या नुकसान? यहां जान लीजिए

Treadmill Running: आज के समय में फिट रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नही है. फिटनेस के लिए लोग डाइटिंग से लेकर जिम में हैवी एक्ससाइज जैसे तमाम विकल्पों को आजमाते हैं. वहीं, ज्यादातर लोग बॉडी को फिट और दुरुस्त रखने के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ना पसंद करते हैं. लोगों के बीच ट्रेडमिल रनिंग काफी लोकप्रिय बनती जा रही है.

ट्रेडमिल उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनके बाहर दौड़ने जाने के लिए समय न हो. बेशक ट्रेडमिल पर दौड़ने से काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसके कुछ अपने जोखिम भी हैं. आइए जानते हैं कि ट्रेडमिल पर दौड़ने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.

जानिए ट्रेडमिल पर दौड़ने के फायदों के बारे में

सुविधाजनक: ट्रेडमिल पर दौड़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप किसी भी समय दौड़ सकते हैं. सर्दी हो या गर्मी, ट्रेडमिल इनडोर मशीन है. ऐसे में आप अपनी सुविधा और समय के अनुसार कभी भी रनिंग कर सकते हैं.

जोड़ों के लिए: आपको बता दें किट्रेडमिल में एक निश्चित कुशनिंग सिस्टम होता है, जो जोड़ों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करता है. जिन लोगों को घुटने, एड़ी या कूल्हों में दर्द की समस्या है- उनके लिए ये बेहतप ऑप्शन हैं.

गति पर कंट्रोल: आप ट्रेडमिल में स्पीड और फ्लोर ढलान को आसानी से अपने मुताबिक कंट्रोल कर सकते हैं. इससे आप अपने फिटनेस लेवल के अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं.

ट्रेडमिल पर रनिंग के जोखिम के बारे में जानिए

  • अगर आपलंबे समय तक ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं, तो इससे बोरियत हो सकती है. ये आपके मोटिवेशन को कम कर सकती है.
  • ट्रेडमिल पर हाई स्पीड पर ज्यादा दौड़नाजोड़ों और मांसपेशियों में तनाव पैदा कर सकता है. ऐसी स्थिति में घुटने और पीठ में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • सबसे जरूरी बात कि ट्रेडमिल पर दौड़ने से शरीर की नेचुरल रनिंग फॉर्म बदल सकती है. जमीन पर दौड़ने की तुलना में ट्रेडमिल की बेल्ट पैर को पीछे खींचती है. इससे बॉडी की नेचुरल मूवमेंट खराब हो सकती है.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |