गरीब से गरीब करता है गोवर्धन पूजा, भाजपा करती है इवेंट .. हर मंत्री दस गौ शालाओं को गोद ले और गौ माता की सेवा करे – पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

..

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की गोवर्धन पूजा के संबंध में निर्देशों से जाहिर होता है कि भाजपा पहली बार गोवर्धन पूजा कर रही है। भारतीय परंपरा में गोवर्धन पूजा होते आई है और सभी धर्म प्रेमी बंधु गोवर्धन पूजा करते हैं। भाजपा ने जिस तरीके जिस तरह से अपने नेताओं को गोवर्धन पूजा में भाग लेने के निर्देश दिया है उसे लगता है कि भाजपा के नेता गोवर्धन पूजा नहीं कर रहे थे इसलिए निर्देश देना पड़ा ।
श्री पटेल ने कहा कि सरकार कोई भी हो भारतीय संस्कृति की परंपराएं नियमित रूप से चलती आ रही हैं और जीवंत हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तब गौशालाओं के प्रबंधन के लिए विशेष परियोजना लागू कर तीन हजार गौशालाएं बनकर तैयार होने को थी साथ ही एक हजार हाइटेक गौशालाएं बन रही थी।। भाजपा ने इसे आगे नहीं बढ़ाया और योजना को बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने स्वयं भी कोई प्रयास नहीं किए।
श्री पटेल ने कहा कि प्रचार प्रसार का दिखावा करने के लिए गौ- कैबिनेट बनाई। जिसका आज तक कोई पता नहीं। सिर्फ एक बैठक हुई प्रचार के लिए। फिर सब बंद। गौ माता के लिए चारे का कोई ठोस प्रबंध नहीं कर पाए। बुजुर्ग हो चुकी गौ माता के लिए कोई डॉक्टर नहीं है। गौशाला में रखरखाव नहीं होने और प्रबंधन खराब होने के कारण गौ माताएं हाईवे पर बैठने को विवश है और आए दिन दुर्घटना हो रही है। जिससे गौवंश असमय कालकवलित हो रहे है।
भाजपा नेता गौ माता के साथ सेल्फी कब तक लेते रहेंगे ? कुछ ठोस कदम उठाने का भी कोई सबूत सरकार देगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को सभी मंत्रियों को निर्देश देना चाहिए कि प्रत्येक मंत्री कम से कम दस गौशालाओं को गोद ले और गौ माता की सेवा वास्तव में करें। सब जानते हैं यह दिन भाजपा के राज में कभी नहीं आयेगा।
…

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |