खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती के साथ कार्यवाही करें – शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने दिए साप्ताहिक बैठक में निर्देश

शाजापुर
——
नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने खाद्य एवं औषधी प्रशासन के खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाँच के लिए अधिक से अधिक नमूना संग्रहण की कार्यवाही करें। नमूना संग्रहण के दौरान तहसीलदार को भी साथ में रखें। मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये।

समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों में से चयनित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों में जवाब दर्ज नहीं करने वाले अधिकारियों पर अर्थदण्ड लगाया जायेगा। प्रथम बार गलती करने पर 500 रूपये तथा दूसरी बार गलती पर 1000 रूपये का अर्थ दण्ड लगाया जायेगा। यह अर्थदण्ड की राशि रेडक्रॉस सोसायटी को जमा करानी होगी। बैठक में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर 25 अक्टूबर 2024 से सोयाबीन उपार्जन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसानों के सत्यापन में तेजी लाएं। कलेक्टर ने उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों के निर्धारण एवं भण्डारण के लिए वेयरहाऊस तय करने के भी निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने किसानों से भी कहा कि सोयाबीन को स्पाईरल ग्रेडर से साथ करने के उपरांत ही विक्रय करने के‍ लिए उपार्जन केन्द्र पर लाएं। साथ ही सभी खरीदी केन्द्रों पर आर्द्रता मापक यंत्र अनिवार्य रूप से रखें। खरीदी के लिए पहले से तैयारी रखें।

विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों, विद्यार्थियों या अन्य जिसे भी शासकीय भुगतान किया जाता है के असफल भुगतान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी विभाग असफल भुगतान को समाप्त करें।

कलेक्टर ने शाजापुर एवं शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए नोटिस दें। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही करें। साथ ही जिले में फॉर्मेसी की डिग्री के बिना संचालित दवा दुकानों या अन्य संस्थानों पर भी अनुविभागीय अधिकारी कार्रवाई करें।

किसानों को खाद वितरण को आसान करने के उद्देश्य से जिले में स्थापित की गई टोकन की व्यवस्था की भी कलेक्टर ने समीक्षा की। कलेक्टर ने उर्वरक वितरण एवं मण्डी में व्यापारियों द्वारा की जा रही सोयाबीन खरीदी पर निगरानी रखने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने सीईओ सीसीबी को निर्देश दिये कि वे पैंक्स संस्थाओं पर फ्लैक्स- बैनर लगाकर उर्वरकों के विकल्पों की जानकारी प्रदर्शित करें। साथ ही समितियों पर उर्वरकों के भण्डारण की प्रतिदिन की स्थिति भी प्रदर्शित करें।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि योजना का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें और योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को तैयार करें। कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को निर्देशित किया कि योजना के तहत लगने वाले उपकरण की गुणवत्ता अच्छी होना चाहिये। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय शाजापुर एवं शुजालपुर के सिविल अस्पताल के रेफरल प्रकरणों एवं मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर ने की। लंबित पेंशन प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि वे समय पर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय को भेजें। नहर सफाई के संबंध में कलेक्टर ने नगरपालिका एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त भ्रमण कर शहर से निकलने वाली नहर का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। जिला परिवहन अधिकारी को कलेक्टर ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को लाने एवं ले जाने के लिए उपयोग में आने वाली बसों एवं अन्य वाहनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नवीन स्वीकृत सीएम राईज विद्यालयों के लिए मुख्य मार्ग के नजदीक की भूमि का चयन करने के निर्देश दिये। इस मौके पर प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना योजना, पशु चिकित्सा विभाग की एनएलएम योजना की भी कलेक्टर ने समीक्षा की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गौलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#TL
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |