मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—–
विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये
—–
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का विभागीय अधिकारी त्वरित निराकरण करें। निराकरण में तथ्यपरक जानकारी दर्ज करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विभागीय अधिकारियों की समन्वयक बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये। इस दौरान एडीएम श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों में 50 दिन से अधिक की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के लिए कहा। सभी अधिकारी स्वयं एक-एक शिकायतों को देखें और शिकायत पर तथ्यपरक निराकरण दर्ज कराएं। कलेक्टर ने शिकायतों के निराकरण सही दर्ज नहीं करने पर अधिकारियों एवं शिकायत संधारणकर्ता शासकीय सेवक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। सभी अधिकारी शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करने पर ध्यान केन्द्रित करें।

इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्राथमिकता के साथ जाति प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निराकरण करें। असफल भुगतान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के रेफरल स्टेटस एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। रेफरल प्रकरणों एवं बच्चों की मृत्यु की समीक्षा करने के निर्देश कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को दिये। बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा एवं नियम विरूद्ध संचालित होने वाले स्कूल वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने जिला शिक्षा केन्द्र परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि निर्धारित मापदण्डों का पालन नहीं करने वाले कक्षा 1 से कक्षा 8वी तक के संचालित विद्यालयों की मान्यता समाप्त करें। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ को निर्देश दिये कि वसूली में तेजी लाएं और वसूली के लिए राजस्व न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराएं। वसूली के धारा 85 के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निराकरण में भी तेजी लाने के लिए कहा।

कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन के उपार्जन के लिए चल रहे पंजीयन की समीक्षा करते हुए पंजीकृत किसानों का सूक्ष्मता के साथ सत्यापन कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर भूमि अधिग्रहण एवं अधिगृहित भूमि पर कार्य प्रारंभ करने, नगरीय निकायों के स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन की भी कलेक्टर ने समीक्षा की।

#TL
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |