हमारे देश में नारी कभी अबला नहीं थी, बल्कि वह सशक्त थी – विधायक श्री भीमावद —– बालिकाएं अपने हौसले से सपनो को उड़ान दें- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—–
जिला मुख्यालय स्थित गांधी हॉल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका सप्ताह 2024 के अंतर्गत शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, सायबर सेल के उपनिरीक्षक श्री अंकित मुकाती, सीडीपीओ शाजापुर सुश्री नेहा चौहान, मो. बड़ोदिया श्री पंकज दवे एवं जूडो प्रशिक्षक श्री राजीव लोचन शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाएं शुरू से ही सशक्त रही हैं। उन्होंने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं कभी अबला नहीं थी। विश्व बालिका दिवस के अवसर पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को समान अवसर एवं बालिकाओं से भेदभाव को मिटाने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किये गये हैं। उन्होंने महिला एवं बालिकाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति सजग रहें और जागरूक बनें।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि भारत में बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है, जिससे वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से बालिकाओं को अपने हौसले से सपनों को उड़ान देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित करें और अपने क्षेत्र एवं माता-पिता का नाम रोशन करें। इसके पूर्व साईबर सेल के श्री मुकाती ने साईबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हेमकांता मालवीय ने किया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति सीडीपीओ सुश्री चौहान ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जूडो की बालिकाओं ने जूडों का प्रदर्शन किया। वही दो बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं, जूडो एवं अन्य बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
CM Madhya Pradesh
Ministry of Women & Child Development, Government of India
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers
#NariShaktiDeshKiShakti
#NaariShakti
#ShaktiAbhiyan
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर