पशुपालन केसीसी बनाने के कार्य में एक सप्ताह में प्रगति लाए कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—–
डेयरी एवं पशुपालन के लिए किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरण के कार्य में एक सप्ताह में प्रगति लाए। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता एवं मत्स्य पालन विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा में कहा कि केसीसी के प्रकरण बैंको में प्रस्तुत करे और प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी करें। कलेक्टर ने पशुओं के टीकाकरण कार्य की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी उपसंचालक को दिये।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्य की समीक्षा में भूमि उपयोग वर्गीकरण, खरीफ एवं रबी क्षेत्राच्छादन एवं उत्पादकता, बीज व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था, नैनो यूनिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग, स्वाईल मेप अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी, 10 वर्षों के अंदर नोटिफाईड बीज किस्मों का उपयोग, नवीन तकनीकी का उपयोग, नरवाई प्रबंधन सहित विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

इसी तरह उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में प्रमुख उद्यानिकी फसलों के रकबे एवं उत्पादन, बीज की आवश्यकता एवं उपलब्धता, उद्यानिकी फसलों का विपणन एवं निर्यात, ड्रीप एवं मिनी स्प्रींकलर सिंचाई संयंत्रों का उपयोग, मिनी ट्रेक्टर, लहसुन बुवाई मशीन, आलु पलांटर, पॉलिशेडनेट एवं पेट हाऊस, उद्यानिकी में नवाचार, प्लास्टिक लाईनिंग फॉर्म पोन्ड आदि कार्यों की समीक्षा की गई।

इसी तरह बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा में बैंको की वित्तीय स्थिति, अल्पावधि फसल ऋणों की तुलनात्मक वसूली, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों में वसूली की समीक्षा की गई। मत्स्य विभाग की समीक्षा में मत्स्योत्पादन बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव, पशु चिकित्सा डॉ. प्रशांत महाडिक, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, सहकारिता उपायुक्त श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. जीआर अम्बावतिया, जिला प्रबंधक मार्केटिंग श्रीमती जैनीफर खान, मत्स्य पालन से निरीक्षक श्री किशोर महाजन भी उपस्थित थे।

#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |