Video शाजापुर जिला मुख्यालय पर खाद्य और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने खाद्य संस्थानों की कई दुकानों पर चेकिंग कर सेम्पल लिए, अनियमितता मिलने पर बेकरी सील

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर एवं एडीएम श्री बीएस सोलंकी के निर्देशन में खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज (बुधवार) को शहर के कई होटलों और दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। शाम करीब 5.00 बजे सोमवारिया बाजार स्थित मोम्स बेकरी के निरीक्षण में एक्सपायरी डेट का सामान, खराब प्याज और बटर में मकड़ी पड़ी हुई मिली।

यहां पर अत्यंत गंदगी और अनियमितता मिलने पर इस बेकरी को सील किया गया। इसके अलावा टीम ने शहर की नारायण डेयरी, हीरा लस्सी, आनन्द कोलड्रिंक, भाटिया कोलड्रिंक का भी निरीक्षण किया। बाजार में कई संस्थानों पर दूषित और खुले परिसर में खाद्य सामग्री बनने के साथ साफ-सफाई का अभाव भी दिखा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री नाहिद अंजुम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री दीपा टटवाडे सहित खाद्य एवं राजस्व की टीम मौजूद रही।

दशहरा एवं दिवाली त्योहारों के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी है और दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही होटलों और अन्य दुकानों से लिए गए खाद्य सामग्री के सैंपलों को जांच के लिए लेब में भेजा जा रहा है।

Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#FoodSafety
#JansamparkMP
#MadhyaPradesh
#शाजापुर
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |