इंदौर में कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए शुरू होगी मुहिम

इंदौर। भोपाल में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा मिलने के बाद पूरे प्रदेश में उद्योगों की जांच का अभियान शुरू किया जा रहा है, इसी के तहत इंदौर जिले के अंतर्गत संचालित होने वाली केमिकल और दवा निर्माण करने वाली कंपनियों की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी, पुलिस प्रशासन,नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी, इससे पहले आज इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में एक समन्वयक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में पुलिस, उद्योग, आयुष सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे,कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक के माध्यम से जरूरी जानकारी से सभी को अवगत कराया। कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ किया है की कही भी गड़बड़ी या ड्रग्स मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इंदौर जिले में जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है,अब देखना होगा की शहर में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार को रोकने में प्रशासन की टीम कितनी सफल होती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |